भूपेश का दावा : कहा-पहले चरण में 19 सीटें जीतेंगे! रमन पर कसे तंज

By : hashtagu, Last Updated : November 7, 2023 | 3:47 pm

रायपुर। आज पहले चरण के हो रहे मतदान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने दावा किया। 20 में 19 सीटें कांग्रेस जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) पर तंज कसते हुए कहा, इस बार रमन सिंह अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे। भाजपा धोखे से भी सरकार नहीं बना पाएगी। वहीं नक्सलगढ़ को लेकर बोले कि हमारे 5 साल के कार्यकाल में नक्सलवाद अब ​पीछे हट चुका है।

रमन सिंह के बयान पर किया पलटवार

रमन सिंह के बयान ‘भूपेश बघेल को त्यागपत्र देना चाहिए’ पर सीएम भूपेश ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा तो नहीं जिससे पैसा मिला वो रमन सिंह का है। उसकी 5 रुपए किलो चावल खाने की हैसियत नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। जिनसे पैसा मिला वो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। रमन सिंह के 2 अधिकारी ऐसे ही कहानी बनाए थे। उनकी कहानी चली नहीं, फुसफुसिया बम निकला। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें : CG-प्रथम चरण का चुनाव : मतदान में ‘नक्सली’ दहशत! अंगुली पर स्याही से परहेज