भूपेश का ‘मास्टर स्ट्रोक’, BJP ‘निम्न स्तर’ की राजनीति पर उतरी!,देखें VIDEO

कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन में BJP द्वारा खलल डालने की कोशिश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मोदी पर वार किया है।

  • Written By:
  • Updated On - February 23, 2023 / 10:31 PM IST

छत्तीसगढ़। कांग्रेस के 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन में BJP द्वारा खलल डालने की कोशिश पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने मोदी पर वार किया है। उन्होंने कहा, हमारे राष्ट्रीय नेताओं को यहां आने से रोका जा रहा है। जिस तरह से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के लिए फ्लाइट रोक कर उतारा गया, वह बेहद शर्मनाक है। इससे साबित होता है कि बीजेपी कांग्रेस से डरी हुई है।

बीजेपी ईडी को हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रही है। यहां भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को राेका जा रहा है। जो लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। चुनाव होने वाला है, पता नहीं बीजेपी और क्या-क्या हथकंडे अपनाएगी।

कहा, सरकारें तो अन्य राज्यों में दूसरे दलों की भी हैं। जो रास्ता भाजपा अपनाकर शुरुआत कर रही है, वह रास्ता अब दूसरे लोग भी अपनाएँगे, यह बात उन्हें समझ आ जानी चाहिए। ऐड़ी से चोटी और नागपुर से दिल्ली भी जोर लगा ले तब भी यह महाधिवेशन सफल होकर रहेगा।