केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले, भूपेश ‘काका’ नहीं खा-खा हैं!

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) बस्तर दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे में गिरिराज सिंह स्थानीय कार्यकर्ताओं की..

  • Written By:
  • Updated On - June 8, 2023 / 04:12 PM IST

जगलदपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) बस्तर दौरे पर हैं। अपने तीन दिवसीय दौरे में गिरिराज सिंह स्थानीय कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेंगे बस्तर के नेताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी करेंगे। इससे पहले गिरिराज सिंह ने सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) पर जमकर निशाना साधा।

कांकेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये काका नहीं खाखा हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के पैसों को भूपेश बघेल ने खाया है। हमारी सरकार आएगी तो ये जेल जायेगा। में अपने बस्तर प्रवास के दौरान जांच पड़ताल भी करते चल रहा हूं। मेरे मंत्रालय का पैसा अगर ना आए तो भूपेश बघेल की बत्ती बुझ जायेगी। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आज औरंगजेब के पोस्टर को लेकर हुए विवाद में कहा कि देश में राहुल गांधी समेत तमाम टुकड़े टुकड़े गैंग की कई पार्टियां है। धर्मांतरण के मामले में और कोल्हापुर जैसे मामले में औरंगजेब और बाबर की औलादें खड़े हो जाते हैं। भारत में सनातनियों के अस्मिता से खेला जा रहा है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : MSP पर भूपेश का निशाना! कहा-BJP किसान विरोधी