राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ‘डॉक्टर रमन सिंह’ की बड़ी सलाह! अब किसानों और भू-स्वामियों पर…VIDEO

विधानसभा सत्र के दौरान किसानों और भूमि-स्वामियों के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा से विधायक ने सवाल पूछे।

  • Written By:
  • Publish Date - February 28, 2024 / 04:19 PM IST

रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान किसानों और भूमि-स्वामियों के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा (Minister Tankram Verma) से विधायक ने सवाल पूछे। जिस पर टंकराम वर्मा ने कहा, किसानों और भू-स्वामियों से संबंधित समस्याओं के जो लंबित मामले हैं, उनका त्वरित गति से निराकरण करें। इस पर हम विचार कर रहे हैं। उन्होंने विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अभी कहा, जो अविवादित है, उस पर तीन महीने की समय सीमा क्यों। तो इस पर भी हम विचार कर रहे हैं कि समय सीमा को घटा सकते हैं।

जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह (Assembly Speaker Dr. Raman Singh) ने कहा, भविष्य में शिविर लगा कर एक-एक विधानसभा क्षेत्र में तीन से 4 जगह पर ऐसे मामले के निराकरण किया जा सकता है। अगर 6 महीने तक कार्य करेंगे तो सबका रजिस्ट्रेशन होगा और क्लीयर हो जाएगा। क्या ऐसी कोई कार्य योजना बनाएंगे क्या। हां, इसकी शुरुआत किए हैं, अध्यक्ष महोदय। इसमें जितना अच्छा कर सकते हैं, और इसमें पारर्दिशता आ सकती है। और किसानों को चक्कर लगाना न पड़े और इसके विषय में विचार कर रहे हैं। फिर रमन सिंह ने कहा, इसमें कोई सेवा शुल्क ने लगे क्योंकि प्रश्नकर्ता का मूल प्रश्न यही है।

यह भी पढ़ें : लोक निर्माण विभाग : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और अमानक कार्य पर ठेकेदार निलंबित