छत्तीसगढ़। चुनावी साल में BJP ने संगठन में बदलाव की ओर बढ़ने की गति तेज कर दी है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में है। लगातार अपने संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति भी कर रही है।
शुक्रवार की शाम अनुसूचित जाति मोर्चा (anusoochit jaati morcha) की एक सूची जारी की गई इसमें प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । रायपुर जिले में बसंत बाग, और दुर्ग जिले की कमान संतोष कोसरे को सौंपी गई है । प्रदेश के सभी ३४ जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं । यह आदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय की ओर से जारी किया गया है ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री @ArunSao3 जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री @PawanSaiBJP जी की सहमति से श्री नवीन मार्कण्डेय जी (प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा) द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की गई है जो निम्नानुसार है:- pic.twitter.com/UtOtls4zyY
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 27, 2023
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 27, 2023