सुकमा-बीजापुर बार्डर पर बड़ा नक्सली हमला: राशन ले जा रहे वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाया, दो जवान शहीद, कई घायल

By : dineshakula, Last Updated : June 23, 2024 | 8:14 pm

सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बार्डर पर रविवार को नक्सलियों ने एक भयानक हमला किया, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गए हैं। इस हमले में एक IED (Improvised Explosive Device) ब्लास्ट के ज़रिए नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ पुलिस की 201 कोबरा वाहिनी के जवानों के ट्रक पर हमला किया। जवानों ने राशन लेने के लिए अपने कैंप को राहत में जा रहे थे।

इस घटना में ट्रक के चालक जवान विष्णु आर और सह-चालक जवान शैलेंद्र शहीद हो गए, जबकि कई अन्य जवान जख्मी हो गए। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को घटना स्थल से निकाला गया है।

 

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना सुकमा और बीजापुर के बीच स्थित टेकलगुडम में हुई। टेकलगुडम इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है, जहां कई महीने पहले सुरक्षाबलों का एक कैंप स्थापित किया गया था। नक्सलियों के इस हमले से इस कैंप को भी निशाना बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया, और शहीद जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने वादा किया कि इन शहीद जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

इस साल जनवरी से अब तक बस्तर संभाग में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों के बीच आमने-सामने बहस जारी है, जिसमें 103 नक्सलियों को मार गिराया गया है और 7 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा नक्सलियों ने कई बार जवानों और उनके कैंप को भी निशाना बनाया है।