अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा पूरा करे भाजपा सरकार-कांग्रेस

By : hashtagu, Last Updated : August 24, 2024 | 9:11 pm

  • भाजपा सरकार दिवंगत दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी दे
  • रायपुर/24 अगस्त 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर (Senior spokesperson of State Congress Dhananjay Singh Thakur) ने कहा कि वन विभाग के 7000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई दिनों से हड़ताल पर है और हड़ताल के दौरान धरना स्थल (Protest site during strike) पर तबीयत खराब होने के कारण वन डिपो में कार्य करने वाले अनिल कुमार कटघोरा एवं फील्ड में कार्य करने वाले घनश्याम प्रधान मैनपुर की मौत हो गई है। सरकार दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को तत्काल नौकरी दे और दैनिक वेतन भोगियों की मांगों को पूरा करें। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 8-9 माह से वेतन नहीं मिला है। डिपो में सुरक्षा श्रमिकों से 24 घंटा ड्यूटी कराई जा रही है।

    • दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की छटनी की जा रही है। कांग्रेस की सरकार ने दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों के लिए 4000 रु. श्रम सम्मान शरू किया था और 280 करोड़ रुपए बजट में प्रावधान किया था, दुर्भाग्य की बात है भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के 500 कर्मचारी और छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग निगम के 600 कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि नहीं दी जा रही है।

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मोदी की गारंटी बता कर अनियमित कर्मचारियों को भाजपा की सरकार बनने पर 100 दिन के भीतर नियमित करने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने आठ माह से ज्यादा हो गया है लेकिन अनियमित कर्मचारियों से किये वादा को पूरा करने की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। नियमित करने के बजाय उनकी छटनी की जा रही है। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है और हड़ताल खत्म करने इन पर दबाव डाला जा रहा है। आंदोलनरत कर्मचारियों को डराया जा रहा है, नौकरी से निकलने की धमकी दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है अनियमित कर्मचारियों से किये वादा को पूरा करें। कर्मचारियों की छटनी बंद करें। कर्मचारियों को समय पर वेतन दें। लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करें।

    यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अमित शाह का मास्टर प्लान : बोले, -मार्च 2026 से पहले देश में ‘पूरी तरह’ से समाप्त हो जाएगा वामपंथी उग्रवाद !

    यह भी पढ़ें :कांग्रेस के प्रदर्शन पर बड़ा हमला : सतनामी समाज के न्याय की ‘लड़ाई’ में बाधा बन रही कांग्रेस-MLA गुरु खुशवंत

    यह भी पढ़ें :नेशनल कांफ्रेंस से गठबंधन करने वाली कांग्रेस बताए की क्या वो जम्मू कश्मीर में दो झंडे चाहती है-अरुण साव

    यह भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर में ‘आर्टिकल 370 और 35A’हटना और आरक्षण मिलना भी ‘राहुल’ काे रास नहीं -CM विष्णुदेव