BJP बोली, PM आवास की तरह ‘किसान सम्मान निधि’ भी रोक रही कांग्रेस सरकार! संदीप ने पूछे सवाल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा (BJP State Spokesperson Sandeep Sharma) ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार तरह-तरह के बहाने बनाकर किसानों..

  • Written By:
  • Updated On - July 21, 2023 / 04:22 PM IST

रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा (BJP State Spokesperson Sandeep Sharma) ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार तरह-तरह के बहाने बनाकर किसानों को किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) मिलने से रोक रही है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसान कांग्रेस सरकार की वजह से इसका लाभ नहीं ले पा रहे है। कहा,किसान सम्मान निधि के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 41 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। लेकिन जानकारी यह आ रही है कि 20 लाख या 21 किसानों का केवाईसी हुआ है।

20 लाख से ज्यादा किसानों का केवाईसी क्यों नहीं हो पाया

सरकार से पूछा, आखिर समझ क्यों नहीं आता है कि 20 लाख से ज्यादा किसानों का केवाईसी क्यों नहीं हो पाया। जो कारण बताया जा रहा है, वह बेहद हास्यापद है। बताया जा रहा है 20 लाख किसान या तो पेंशनधारी हैं, या आयकर पटाने वाले लोग हैं। या इनकी मृत्यु हो गई है। या तो ये लोग पलायन करके कहीं चले गए हैं। तो आखिर 20 लाख पंजीकृत किसानों का आखिर इस तरह से पलायन कर जाना, या इतने सारे किसान पेंशनधारी हो जाना। या इतनी संख्या में किसानों का आयकर दाता हो जाना। यह बेहद ही हास्यापद है। राज्य सरकार किसानों को कोई भी लाभ नहीं देना चाहती जो केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इससे वंचित करने का षडयंत्र है। लगातार इस तरह की कुचक्र भूपेश सरकार रच रही है। जिससे केंद्र का लाभ राज्य के किसानों को नहीं मिल सके।

कहा कि उन्होंने आवास योजना में भी इसी तरह की हरकत की थी। उन्होंने चिकित्सा के मामले में भी उसी तरह की हरकत की है। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा तक को आज दिनांक तक छत्तीसगढ़ में लागू नहीं होने दिया। इस तरह से छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता को वंचित करके किसान और आमजनों पर अत्याचार करने का काम जो भूपेश बघेल ने किया है। यह बेहद निंदनीय है और आने वाले चुनाव में निश्चित रुप से भूपेश बघेल की इस भ्रष्ट किसान विरोधी सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : बृजमोहन का सवाल! रायपुर ‘नगर निगम’ को 5 साल में मिला 1,327 करोड़ कौन खा गया?