BJP बोली ,’लईका’ मन के बनिस जी के जंजाल!

स्कलों में सफाई कर्मियों के हड़ताल (sanitation workers strike) पर चले जाने पर बच्चों को खुद साफ-सफाई करनी पड़ी रही है।

  • Written By:
  • Publish Date - April 8, 2023 / 08:34 PM IST

छत्तीसगढ़। स्कलों में सफाई कर्मियों के हड़ताल (sanitation workers strike) पर चले जाने पर बच्चों को खुद साफ-सफाई करनी पड़ी रही है। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश भर के स्कूलों के सफाईकर्मचारी आंदोलनरत हैं। ऐसे में कुछ ऐसी तस्वीरें भी जारी हो रहीं हैं। जिसे लेकर BJP कांग्रेस सरकार बच्चों द्वारा स्कूलों की सफाई करने की दुहाई दी जा रही है। लेकिन अभी तय नहीं है कि मानदेय की जंग में सरकार क्या फैसला लेती है। वह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल, बीजेपी ने आज सफाई कर्मियों के बहाने स्कूलों की व्यवस्था पर चोट करते हुए एक कार्टून ट्विटर पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही अपने ट्विटर पर लिखा, कांग्रेस शासन के पंचवर्षीय काल, लईका मन के बनिस जी के जंजाल।