BJP बोली, ‘शैलजा जी’ देख लें, महिलाएं घर में भी ‘सुरक्षित नहीं’

(MLA Ranjana Sahu) भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने राजधानी में घर में घुसकर एक महिला की गला काटकर जघन्य हत्या की वारदात का हवाला देते हुए कहा

  • Written By:
  • Publish Date - February 15, 2023 / 07:35 PM IST

रायपुर। (MLA Ranjana Sahu) भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने राजधानी में घर में घुसकर एक महिला की गला काटकर जघन्य हत्या की वारदात का हवाला देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कानून व्यवस्था की स्थिति पर कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस की फंडिंग का ठेका लेने वाले सीएम महिलाओं की सुरक्षा की चुनौती स्वीकार क्यों नहीं करते?।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा (kumaaree shailaja) देख लें कि कांग्रेस की सरकार में महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। वे कांग्रेस के अधिवेशन की तैयारियों के दौरान जिस मुख्यमंत्री की तारीफ कर रही हैं, उसके राज में ऐसी वारदातें मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पूरे देश के कांग्रेस नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे के समय रुक जायेंगीं, ऐसी कोई गारंटी यह सरकार नहीं दे सकती। छत्तीसगढ़ की जनता जंगल राज देख रही है, भोग रही है। अब यह हकीकत कांग्रेस महा अधिवेशन में आमंत्रित सभी कांग्रेस नेता भी देख लें और अंदाज कर लें कि अब यहां कांग्रेस का भविष्य क्या होगा।

क्या कांग्रेस अधिवेशन में आये नेता देखेंगे छत्तीसगढ़ के असल हालात

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने छत्तीसगढ़ में हत्या, बलात्कार, लूट डकैती, अपहरण, फिरौती की बढ़ती वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में महिला की गला काटकर हत्या इस सरकार के राज की ताजा बानगी है कि जंगल में भाजपा कार्यकर्ताओं और वनवासियों का गला काटा जा रहा है और राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं का गला काटा जा रहा है। उनके साथ कुकर्म हो रहा है। उनके शरीर को पौला जा रहा है।

कांग्रेस की फंडिंग का ठेका लेने वाले सीएम महिलाओं की सुरक्षा की चुनौती स्वीकार क्यों नहीं करते

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ 3 तीसरे नंबर पर है। हत्या, डकैतीऔर दुष्कर्म की घटनाओं के मामले में छत्तीसगढ़ बिहार से आगे निकल चुका है।एनसीआरबी द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट में चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। हत्या के मामले में छत्तीसगढ़ बिहार से आगे है, छत्तीसगढ़ में हत्या के 3.3 फीसदी मामले सामने आए हैं जबकि बिहार में 2.6 हत्याएं दर्ज हुई हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राज में कोई महिला कहीं भी सुराक्षित नहीं है क्योंकि इस सरकार को लूट खसोट कर दिल्ली पैसा भेजने से फुर्सत नहीं है। पार्टी के काम में छत्तीसगढ़ के संसाधनों का दुरुपयोग करने वाले केवल इसी कारण कुर्सी पर बैठे हैं। लेकिन जनता अब इन्हें उठाकर कानून का राज लायेगी।