BJP ने कार्टून Poster से छेड़े ‘MLA देवेंद्र यादव के कारनामों’ का सियासी तार! अमित चिमनानी का ‘कांग्रेस’ के बहाने तंज

By : hashtagu, Last Updated : August 23, 2024 | 7:45 pm

रायपुर। अभी तक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav) की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में सियासी जंग थमी नहीं है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के नेता और संगठन अपने-अपने एक्स हैंडल पर पोस्टर जारी कर एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने में लगे हैं।

  • इसी कड़ी में आज भाजपा ने अपने एक्स हैंडिल पर कांग्रेस और गिरफ्तार विधायक देवेंद्र यादव के सियासी रिश्ते को लेकर कार्टून पोस्टर वार के बहाने कांग्रेस और देवेंद्र यादव पर तंज मारा है।भाजपा ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि जो आकाओं की जेब भरेगा, सफलता की सीढ़ी चढ़ेगा-कांग्रेस में आगे बढ़ने का मंत्र।

इसके जरिए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी (State media in-charge Amit Chimnani) ने कहा कि कोयला घोटाले में ईडी की चार्जशीट में शामिल भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की एक समय ये हाल था कि कांग्रेस संगठन ने उन्हें 10 साल पहले एनएसयूआई के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। देवेंद्र यादव को सांकेतिक रूप से छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कह दिया था कि चल भाग यहां से। लेकिन जब यही देवेंद्र यादव कोयला घोटाले में कमाई कराने के साथ ही बलौदा बाजार हिंसा को भड़काने के लिए जिम्मेदार हो गए हैं, जिसकी पुष्टि होने पर अब वही कांग्रेस आज कह रही है कि हम तुम्हारे साथ हैं, कोयलेंद्र।

  • कांग्रेस प्रदेश में आरजकता का माहौल पैदा करनी चाहती है। लेकिन किसी भी हालत में ऐसा कुछ भाजपा सरकार नहीं होने देगी। भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने के बाद भी कांग्रेस झूठ और दुष्प्रचार फैलाने में लगी है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस भ्रष्टाचार के चलते उसे सत्ता से बेदखल कर दिया है। प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करते भाजपा को प्रदेश की सत्ता सौंपी है। और विष्णुदेव साय सरकार का संकल्प है कि किसी भी भ्रष्टचारी को नहीं छोड़ने की गारंटी है। साथ ही छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम लिख रही विष्णुदेव साय की सरकार आज अपने लोकप्रियता के चरम स्तर पर है। इतने अल्प समय में भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार ने मोदी जी की सभी गारंटियों को पूरा कर दिया है।

Bjp Cooortun

यह भी पढ़ें : राजेश मूणत का वार : मेयर ‘ढेबर’ रूस में मेट्रो के लिए ‘नहीं’ कर सकते करार…मास्को दौरा खुद के खर्च पर…यह चुनावी सब्जबाग

यह भी पढ़ें :Press conference : 5 साल में 50 हजार करोड़ ‘भूपेश’ ने लूटे! जिन्हें जांच एजेंसियों ने ‘पोलिटिकल मास्टर’ कहा है-भाजपा