महिला के ‘आत्मदाह’ पर BJP का कांग्रेस पर वार, देखें, VIDEO

(Atal Awas) अटल आवास खाली कराने पहुंचे अफसरों के सामने एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

  • Written By:
  • Updated On - December 29, 2022 / 08:59 PM IST

छत्तीसगढ़। (Atal Awas) अटल आवास खाली कराने पहुंचे अफसरों के सामने एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। ये इतना सब कुछ जल्दी हुआ कि अफसर भी नहीं समझ पाए। जब तक आग बुझाते तब तक वह महिला आग का गोला बन गई थी। ये खौफनाक मंजर राजनांदगांव (Rajnandgaon) के लाखौली के अटल आवास परिसर का है।

आनन-फानन महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बहरहाल, पुलिस के मुताबिक अटल आवास में कुछ लोग बिना एलॉटमेंट के ही रह रहे थे। जिन्हें खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसकी कार्रवाई को पूरा करने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी। जहां ये वाक्या हो गया। बताया जाता है कि जलने वाली महिला का नाम यास्मीन बेगम (४९) है। वह भी अपने २२ साल के बेटे के साथ रहती है। इसका मकान टीम ने सील कर दिया। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और खुद के ऊपर तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। इसी दौरान उसके खुद के आग लगाने का विडियो किसी ने बना लिया था। जिसका विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहरहाल, इस मामले की पूरी जांच के बाद ही पूरा वाक्या का पता चल पाएगा।

अब बीजेपी ने इस घटना भूपेश सरकार को घेर लिया है

इस घटना के कुछ घंटों में ही बीजेपी ने भूपेश सरकार को घेर लिया है। साथ ही इस घटना का विडियो छत्तीसगढ़ बीजेपी ने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर जमकर भड़ास निकाली है। कहा, भगवान देश के किसी राज्य में ऐसी नृशंस और असंवेदनशील सरकार न देना जो अपने लोगों का घर छीन कर उन्हें मरने पर मजबूर कर देती है। पीएम आवास योजना को रोक कर जनता की ये हालत कर दी है। बीजेपी अब इस घटना के बहाने कांग्रेस को घेर लिया है।