BJP का ‘हल्ला बोल’!, बृजमोहन ने कहा-‘लबरा राज’, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : February 22, 2023 | 8:53 pm

छत्तीसगढ़। (mor aavaas, mor adhikaar) मोर आवास, मोर अधिकार आंदोलन की कड़ी में आज 47 विधानसभा में बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन किया। इधर, राजधानी में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के आवास पर बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) के नेतृत्व में हजारों भाजपाइयों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

जब भाजपा कार्यकर्ता रविन्द्र चौबे के आवास की ओर बढ़े तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके पूर्व धरना स्थल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पीएम आवास की योजना इसलिए भूपेश ने बंद करा दी, क्योंकि यह योजना केंद्र की है। कहा, इसके चलते प्रदेश में करीब 8 लाख गरीबों को आवास नहीं मिला। कहा, ये लबरा राज है, यहां सिर्फ भ्रष्टाचार से अपनी तिजोरी भरने का काम हो रहा है। उनको सिर्फ पैसा ही दिख रहा है।

वहीं उन्होंने भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा, इनके मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसलिए पंचायत एवं ग्रामीण विभाग मंत्रालय से त्यागपत्र दे दिया। क्योंकि गरीबों के आवास नहीं बन पाए। इससे बढ़कर और क्या प्रमाण हो सकता है।