BJP का सवाल, भूपेश क्याें CM आवास नहीं छोड़ रहे हैं ?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा

  • Written By:
  • Updated On - January 2, 2024 / 08:56 PM IST

  • सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्तालोलुपता का परिचायक : भाजपा
  • प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर का कटाक्ष : मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से बघेल फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर (BJP State spokesperson Devlal Thakur) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं किए जाने पर तंज कसा है।  ठाकुर ने कहा कि सत्ता छिन जाने के बाद भी मुख्यमंत्री निवास खाली नहीं करना बघेल की सत्ता लोलुपता का परिचायक है। यह जनादेश का खुला अपमान है।

  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल सत्ता जाने के बाद भी सत्तालोलुपतावश मुख्यमंत्री निवास छोड़ नहीं रहे हैं। ठाकुर ने कटाक्ष किया कि बघेल को पता होना चाहिए कि मुख्यमंत्री निवास में अनधिकार रहने से वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बन जाएंगे।

ठाकुर ने याद दिलाया कि जब खुद की कांग्रेस की सरकार में बघेल मुख्यमंत्री बने थे तो भाजपा सरकार के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह से बंगला खाली करवाने के लिए बघेल राजनीतिक वैमनस्यता और राजनीतिक ओछेपन की हदें भुला बैठे थे। अब बघेल को आत्म चिंतन करना चाहिए कि क्यों वह मुख्यमंत्री निवास को छोड़ नहीं रहे हैं?

यह भी पढ़ें : CM विष्णु देव साय से मेघालय के मंत्री ने की मुलाकात