पंडित जवाहर लाल नेहरू की सौगात BSP! पुण्यतिथि पर भूपेश का Tweet

By : madhukar dubey, Last Updated : May 27, 2023 | 2:11 pm

छत्तीसगढ़। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit jawaharlal nehru) की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने अपने ट्विटर पर लिखा, देश के पहले प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि सादर नमन। पंडित नेहरू ने विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। देश के सामाजिक अधोसंरचना से लेकर भौतिक अधोसंरचना तक के विकास के लिए पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का एक नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है। भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ पंडित नेहरू का रचनात्मक पक्ष भी रहा है। वे एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे, इसकी झलक उनकी किताब ‘विश्व इतिहास की झलक‘ और ‘भारत एक खोज‘ में मिलती है। बच्चों के बीच वे चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय रहे हैं। आज भी लोगों के मन में उनकी अमिट छाप अंकित है।

यह भी पढ़ें : 250 करोड़ रुपए के ‘सरकारी राशन’ में गोलमाल! रमन ने भूपेश से कहा-सवाल जिंदा है