250 करोड़ रुपए के ‘सरकारी राशन’ में गोलमाल! रमन ने भूपेश से कहा-सवाल जिंदा है

By : madhukar dubey, Last Updated : May 27, 2023 | 1:31 pm

छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने एक मिडिया रिपोर्ट में उचित मूल्य की सरकारी राशन दुकानों (government ration shops) के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट पर भूपेश पर सियासी वार किए है। शासन को सौंपे गए रिपोर्ट में 250 करोड़ रुपए के सरकारी राशन में गड़बड़ी की बात उजागर हुई हैं।

जिसे लेकर आज रमन सिंह ने छपी रिपोर्ट को ट्विटर पर पोस्ट करने के बाद लिखा, गरीबों का राशन डकारने वाले कल राशन कार्ड बनाने के नाम पर जनता को गुमराह करने की असफल कोशिश कर रहे थे, देखो दाऊ @bhupeshbaghelसब सत्य सामने आ गया। सवाल ज़िंदा है, प्रदेश की गरीब जनता का राशन क्यों लूटा?। इस भ्रष्टाचार में आपके साथ कितने मंत्री और कितने पंजाछाप अधिकारी शामिल हैं?। इसका हिसाब कब देंगे?।

गौरतलब है कि सरकारी दुकनों में करीब 5 से 6 हजार रुपए के राशन दुकानों में गड़बड़ी का मुद्दा रमन सिंह ने विधानसभा में उठाया था। इसके अलावा वे बार-बार राशन घोटाले का आरोप लगाते रहे है। आज उनके इस आरोप के सापेक्ष में एक रिपोर्ट में 250 करोड़ रुपए के गोलमाल किए जाने की खबर मीडिया में प्रकाशित हुई है। जिस पर रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर वार किया है।

बहरहाल, रमन सिंह के इस आराेप को भूपेश बघेल खारिज कर चुके हैं। इतना जरूर स्वीकार किया था, कुछ जगहों पर गड़बड़ी पकड़ में आई है। जिसमें कार्रवाई जारी है।

Fxhoconakaatd2h

यह भी पढ़ें : 48 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद माना, राहुल दूसरे स्थान पर : सीवोटर सर्वे