CG-चुनावी दंगल : ‘धान और कर्जमाफी’ पर भिड़ी ‘कांग्रेस-BJP’! सुशील ने दागे सवाल

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (State Congress Communication Department President Sushil Anand Shukla) ने कहा

  • Written By:
  • Updated On - October 27, 2023 / 01:54 PM IST

  • सुशील बोले, कर्जमाफी और 20 क्विंटल धान खरीदी का भाजपा विरोध कर रही
  • भाजपा नेता खुद तो कर्जमाफी का फायदा लेते है, किसानों की कर्जमाफी का विरोध करते है
  • जब किसानों को सहूलियत मिलती है, भाजपा विरोध में खड़ी हो जाती है
  • गांवों से ही शहरों की खुशहाली का मार्ग खुलेगा

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला (State Congress Communication Department President Sushil Anand Shukla) ने कहा कि भाजपा के नेता कर्जमाफी का विरोध (Opposition to loan waiver) कर रहे, लेकिन जब कांग्रेस सरकार किसानों के लिये योजना घोषित करती है तो भाजपा के नेता सबसे पहले उसका फायदा उठाते है। 2500 में धान खरीदी का फायदा भाजपा के नेता उठाते है। पिछली बार भाजपा के सारे नेताओं ने कर्ज माफी का लाभ लिया था, रमन सिंह, धर्मलाल कौशिक सहित भाजपा के छोटे- बड़े 2000 से अधिक नेताओं ने कर्जमाफी योजना का लाभ लिया था।

‘धान और कर्जमाफी’ पर भिड़ी ‘कांग्रेस-BJP’! सुशील ने दागे सवाल

जब- जब किसानों को सहूलियत देने की बात आती है तो भाजपा के पेट में दर्द क्यो होता है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब कांग्रेस ने किसानों के धान 2500 रूपये में खरीदी शुरू किया। तब भाजपा केन्द्र सरकार ने आदेश जारी कर दिया कि 1 भी रूपये धान की कीमत समर्थन मूल्य से ज्यादा नहीं दे सकते है। जबकि राज्य सरकार किसानों अपने संसाधन से दे रही थी। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की, तो फरमान आ गया 86 लाख मीट्रिक टन जो लेने वाले थे नही लेंगे, 61 लाख मीट्रिक टन लेंगे, धान का कोटा घटा दिया। बार- बार भाजपा किसानों का विरोध क्यों करती है, भाजपा का किसानो से इतनी नफ्रत क्यो है? कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सब्सिडी देती है। तब भी केन्द्र सरकार जांच करवाती है कि यह धान का बोनस तो नही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्जा माफी की निर्णय लिया है, तो भाजपा उस पर भी सवाल खड़ा कर रही है? ऐसे समय जबकि पूरा देश कोरोना के समय तबाह हुआ है। बड़े- बड़े उद्योगपतियो के उद्योग बंद हो गये है। बड़े- बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद हो गये थे। अच्छे- अच्छे लोगों की कमर टूट गयी थी। किसानों को सहूलियत दी जा रही तो भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है? बड़े- बड़े उद्योगपतियों का हजारों करोड़ो का कर्ज माफ कर देते है। जब भाजपा अपने मित्रों को रवड़ी खिलायेंगे तो भाजपा को कोई दिक्कत नही है और किसानों का कर्जा माफ हो रहा तो भाजपा को तकलीफ हो रही, सवाल खड़ा कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों का पहला अधिकार हमारे अन्नदाता का है और कांग्रेस पार्टी इस काम को करते रहेगी। भाजपा कितना भी विरोध करे। हम किसानों को उनकी ऊपज की पूरी कीमत देंगे। हम किसानों का कर्जा माफ करेंगे। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से हम किसानों की मदद करेंगे। किसानों का दाना-दाना धान भी खरीदेंगे। भाजपा को विरोध करना है करती रहे। किसानों को उनकी ऊपज की कीमत देने पर किसानों की खुशहाली से पूरे प्रदेश में खुशहाली है, गांवो से शहरों की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के रास्ते खुलते है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : CG-Assembly Elections : चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में ‘रेणुका सिंह’ पर FIR!