CG-Inside Story : प्रियंका गांधी के ‘सियासी दांव’ से कांग्रेस की ‘चुनावी’ रफ्तार तेज!

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अब सियासी पारा चढ़ चुका है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के तूफानी दौरे जोर पकड़ चुका है

  • Written By:
  • Updated On - October 30, 2023 / 04:37 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh assembly elections) में अब सियासी पारा चढ़ चुका है। ऐसे में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के तूफानी दौरे और जनसभाओं को सिलसिला जोर पकड़ चुका है। आज प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपने दौरे में 8 बड़ी घोषणाएं की हैं। इससे जाहिर है कि चुनावी रेस में कांग्रेस की गाड़ी को प्रियंका गांधी के वादों ने नई रफ्तार दी है। बरहाल, अभी जनघोषणा पत्र कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने नहीं किया है। लेकिन लोलुभावन घोषणाओं के मामले में कांग्रेस अभी आगे नजर आ रही है। इससे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। लेकिन बीजेपी की घोषणा पत्र जारी होने के बाद ही कुछ तस्वीर साफ होगी। धान के समर्थन मूल्य और कर्जमाफी के फिर कांग्रेस के द्वारा की घोषणाओं का असर पड़ा है।

  • प्रियंका गांधी का यह दौरा बिलासपुर संभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस संभाग में प्रदेश की सबसे अधिक 25 सीटें आती हैं। इसी संभाग से 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया। 24 सीटों में से 13 सीटें कांग्रेस ने जीती थी। बीजेपी को बिलासपुर संभाग में महज 7 सीटें ही मिली थीं। जबकि 2 सीटें बीएसपी और 2 सीट JCCJ के खाते में गई थी। बिलाईगढ़ सीट के शामिल होने के बाद बिलासपुर संभाग में 25 सीटें हो गई हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 1 नवंबर से प्रति एकड़ बीस क्विंटल धान खरीदी होगी। सरकार बनते ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। हमारे ऐलान से बीजेपी वालों को दर्द हो रहा है। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। साढ़े 17 लाख किसानों को आवास देंगे, महुआ, ईमली और आमचूर के समर्थन मूल्य में दस फीसदी वृद्धि करेंगे, लोगों को 10 लाख तक मुफ्त इलाज देंगे।

प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणाएं

1. सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में आएंगे। 2. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली। 3. महिला स्व-सहायता समूहों और सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ। 4. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना। 5. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे। 6. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज मिलेगी। 7. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ किया जाएगा। 8. राज्य के किसानों से “तिवरा” को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी की 8 बड़ी घोषणा, BJP पर बरसीं !… LIVE

यह भी पढ़ें : चुनावी युद्ध : काकी ने लगाया ‘काका’ के माथे पर ‘विजय तिलक! 6 प्रत्याशियों ने भी भरे नामांकन

यह भी पढ़ें : CG-विधानसभा चुनाव : अमित जोगी ‘पाटन’ से ठोकेंगे सियासी ताल! बनी ‘हाईप्रोफाइल’ सीट