CG ‘नेता प्रतिपक्ष’ के बेटे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

By : madhukar dubey, Last Updated : January 20, 2023 | 2:28 pm

छत्तीसगढ़। (Leader of the Opposition ) विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश चंदेल (Palash Chandel) पर दुष्कर्म का केस दर्ज होने की बात सामने आ रही है। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत के बाद पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार पीडि़ता जांजगीर जिले की निवासी है। पीडि़ता ने बताया है कि 2018 में फेसबुक के जरिए दोनों का संपर्क बना था। फेसबुक पर बातचीत करते समय दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। जिसका फायदा उठाकर पलाश ने शादी का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद शादी करने के नाम पर लंबे समय से पीडि़ता का शारीरिक शोषण होता रहा। 2021 में वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन पलाश ने धोखे से गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीडि़ता का आरोप है कि वह उसके साथ मारपीट करता था। इसके साथ ही पीडि़ता को नौकरी से निकलवा देने की धमकी भी देता था।