कांग्रेस चुनाव घोषणा समिति के चेयरमैन ‘मोहम्मद अकबर’! तो चुनाव प्रबंध समिति की कमान ‘डहरिया’ को

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव घोषणा समिति (Congress Election Declaration Committee) और.....

  • Written By:
  • Updated On - August 18, 2023 / 05:21 PM IST

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस चुनाव घोषणा समिति (Congress Election Declaration Committee) और चुनाव प्रबंध समिति की नियुक्ति कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन मंत्री मोहम्मद अकबर (Chairman Minister Mohammad Akbar) को बनाया गया है। इसके साथ ही चुनाव प्रबंध समिति की कमान मंत्री शिवकुमार डहरिया को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणा पत्र समिति में मंत्री रविंद्र चौबे, शिव डहरिया, अमरजीत भगत, उमेश पटेल सहित 23 सदस्यों को समिति में शामिल किया गया है। इसके अलावा चुनाव प्रबंध समिति का भी ऐलान किया गया है। शिव डहरिया को चुनाव प्रबंध समिति का चेयरमैन बनाया गया है, वहीं रामगोपाल अग्रवाल संयोजक होंगे। इस समिति में अरुण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह गेंदू और गजराज पगारिया को शामिल किया गया है।

Congrrss

यह भी पढ़ें : Political Story: सियासी ‘नाप-तौल’ में CG कांग्रेस! निगाहें ‘दोबारा’ सत्ता पर…

यह भी पढ़ें : पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन! ‘कुमारी सैलजा’ के हाथ कमान, भूपेश सहित 7 मंत्री भी…