चक्रधर समारोह : हेमा मालिनी का दिखा रासबिहारी नृत्य नाटिका का विहंगम नजारा ! देखें, एक झलक कालाकारों की प्रस्तुतियां

By : hashtagu, Last Updated : September 7, 2024 | 10:19 pm

रायपुर, 07 सितम्बर 2024/ रायगढ़ में आज से शुरू हुए चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद श्रीमती हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य नाटिका रासबिहारी की मनमोहक प्रस्तुति से कलाप्रेमी और दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे।

Chakardhar011

इस प्रस्तुति के बीच में कई प्रसंगों के मध्य दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। श्रीमती हेमा मालिनी और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रासबिहारी नृत्य नाटिका भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला, आराधना, संयोग-वियोग के प्रसंग दर्शकों को अभिभूत कर गए।

Chakardhar01133

यह भी पढ़ें : संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने ‘शास्त्रीय कला संगीत’ को दी विश्व में नई पहचान-विष्णु देव साय…