अधूरे गौठानाें पर ‘चंदेल’ ने सरकार को घेरा! इधर ‘सौरभ’ बोले, 229 करोड़ का गोबर घोटाला

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन है। ऐसे में विपक्ष ने अपने सवालों के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान आरोप-.......

  • Written By:
  • Publish Date - July 21, 2023 / 02:25 PM IST

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन है। ऐसे में विपक्ष ने अपने सवालों के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश की। इस दौरान आरोप-प्रत्याराेप के दौर भी चले। विपक्ष ने अपने सवालों के जवाब से असंतोष व्यक्त किया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Leader of Opposition Narayan Chandel) ने उठाया गोठान का मामला उठाया। उन्होंने स्वीकृत गोठानों और पूर्ण, अपूर्ण गोठानों की जानकारी मांगी।गोठानों की सुविधाओं (Features of Gothans) को लेकर उन्होंने सरकार को घेरा। साथ ही पूछा गोबर खरीदी पर सवाल किया। कोरबा में स्वीकृत से ज्यादा पूर्ण बताया गया आंकड़ा।

इसके जवाब में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब दिया। उन्होंने कहा 10240 गोठान पूर्ण कर दिए गए हैं। अपूर्ण गोठान जमीन आदि मामलों के कारण पूर्ण नहीं हो पाया है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी यह जानकारी

1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2023 तक खरीदे गए गोबर की दी जानकारी। गोबर अब तक 1 करोड़, 23 लाख, 19 हज़ार 8 सौ 45 क्विंटल खरीदा गया।

गोबर खरीदी पर बीजेपी विधायक सौरभ सिंह ने प्रश्न उठाया

गोबर की क्रय राशि पर विधायक सौरभ सिंह ने प्रश्न उठाया। कहा, 229 करोड़ कहां पर बैलेंस है?। या तो फर्जी खरीदी की गई है। कहा, 229 करोड़ का हिसाब नहीं आ रहा है। ये चारा घोटाला से बड़ा घोटाला है। अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने उठाया गोबर खरीदी में अनियमितता उठाते हुए कहा, अकलतरा में तीन महिलाओं से दो लाख 82 हजार किलो गोबर खरीदा गया है। तीनों महिलाएं एक परिवार की हैं, उनके यहां गाय नहीं है। ऐसे में ये चारा घोटाला से बड़ा घोटाला है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)