कावड़ यात्रा में ‘विष्णुदेव संग रमन सिंह’ का मंत्रोच्चार गूंजित ! साथ में मूणत…इधर ‘बृजमोहन-मंत्री टंकराम भी निकले

By : madhukar dubey, Last Updated : August 18, 2024 | 12:28 pm

  • सीएम विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल
  • विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक श्री राजेश मूणत भी साथ में रहे उपस्थित
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की
  • रायपुर, 18 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम (Vishal Kanwar Itinerary) में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे।

    • मुख्यमंत्र साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला। यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था। हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की। पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

    प्रदेशवासियों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की

    कांवड़ यात्रा में सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे

    Kavda 2

    • राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत और विधायक मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे। राजस्व मंत्री वर्मा ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की।उन्होनें प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख,शांति और समृद्धि  की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

    यह भी पढ़ें : आरजी कर मामला : सुवेंदु अधिकारी का दावा, बदला गया था पीड़िता का विसरा