CHHATTISGARH: में 13 डिप्टी कलेक्टरों का तबादला

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरो को नियुक्ति मिली है।यह नियुक्ति कनिष्ठ श्रेणी

  • Written By:
  • Publish Date - September 21, 2024 / 05:18 PM IST

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य प्रशासनिक सेवा(State Administrative Service) के 13 डिप्टी कलेक्टरों(13 deputy collectors) को नियुक्ति मिली है।

यह नियुक्ति कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (रुपए15600-39100 और ग्रेड पे 5400, वेतन मैट्रिक्स लेवल-12) के तहत की गई है।

इसके मुताबिक़ सारिका मित्तल को मुंगेली शुभम् देव को महासमुंद  शिक्षा शर्मा को सारंगढ़ बिलाईगढ़  शुभांगी गुप्ता को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी  पूजा पींचा को खैरागढ़ छुईखदान गंडई  मधु गभेल को सारंगढ-बिलाईगढ़ में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह देवाशीष कुर्रे को बलौदाबाजार-भाटापारा  भावना साहू को जांजगीर-चांपा लोकांश एल्मा को दंडेवाड़ा रश्मि पोया को कोण्डागांव डिप्टी कलेक्टर के रूप में नई नियुक्ति मिली है।

वहीं आशिष कुमार को डिप्टी कलेक्टर, बालोद सुमित कुमार को डिप्टी कलेक्टर,सुकमा और अभिषेक तम्बोली डिप्टी कलेक्टर,बीजापुर में नियुक्त किया गया है।