छत्तीसगढ़। रायपुर लोकसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी के बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) रिकार्ड जीत की ओर अग्रसर है। उन्हें 4 लाख वोटों की लीड मिल चुकी है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय (Congress candidate Vikas Upadhyay) अब तक सिर्फ 3 लाख ही वोट मिल सके है। कांग्रेस के विकास उपाध्याय को दोपहर 3.30 बजे तक 3 लाख 7 हजार वोट पड़े हैं। वहीं तीसरे नंबर बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी ममता रानी है। नोटा को करीब 3 हजार वोट अब तक मिले हैं।
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा 10 तथा कांग्रेस एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार
राज्य में मंगलवार सुबह आठ बजे 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले आधे घंटे में डाक मतपत्रों की गिनती की गई तथा बाद में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी। पहले चरण में बस्तर की सीट पर हुई वोटिंग के बाद दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनंदगांव, महासमुंद और कांकेर की सीटों पर वोट डाले गए थे। वहीं तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में वोटिंग हुई थी। वर्ष 2004 से 2014 तक हुए तीन आम चुनावों में भाजपा ने राज्य की 11 में से 10 सीट जीती थीं। वर्ष 2019 के चुनावों में भाजपा ने नौ तथा कांग्रेस ने दो सीट पर जीत हासिल की थी।
यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश : चंद्रबाबू नायडू 9 जून को ले सकते हैं सीएम पद की शपथ