Chhattisgarh : कल शाम से लगातार बारिश! अब तक 820.3 मि.मी. औसत वर्षा

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक

  • Written By:
  • Updated On - August 22, 2024 / 01:06 PM IST

रायपुर, 22 अगस्त 2024/राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष (Chhattisgarh State Level Control Room) द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 820.3 मिमी औसत वर्षा (820.3 mm average rainfall in the state) दर्ज की गई है।

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 22 अगस्त 2024 सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 456.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : CM विष्णुदेव का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस! जानिए इनका बड़ा फंडा

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : नगरीय प्रशासन विभाग में 166 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले