छत्तीसगढ़ में गर्मी के बीच ओलावृष्टि का कहर, हाईवे पर बिछी बर्फ; मौसम ने दी राहत भी, बढ़ाई चिंता भी

By : hashtagu, Last Updated : April 30, 2026 | 9:42 pm

रायपुर (छत्तीसगढ़)- भीषण गर्मी (extreme heat) के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गरियाबंद (Gariaband) और जशपुर (Jashpur) जिलों में गुरुवार को मौसम (weather) ने अचानक करवट ले ली। तेज बारिश (rain) और ओलावृष्टि (hailstorm) से जहां तापमान में गिरावट आई और लोगों को राहत (relief) मिली, वहीं किसानों के लिए यह नुकसान (damage) की चिंता लेकर आया।

गरियाबंद जिले के इंदागांव, उदंती और जुगाड़ क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि नेशनल हाईवे-130C पर इंदागांव से जुगाड़ तक सड़कें सफेद ओलों से ढक गईं और ऐसा लगा जैसे बर्फ की चादर बिछ गई हो।

वहीं जशपुर जिले के बगीचा इलाके में भी आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं और बारिश के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली।

पिछले कई दिनों से प्रदेश में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ था और तेज धूप से लोग परेशान थे। लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहावना हो गया है। लोगों ने राहत की सांस ली है।

हालांकि, इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि ऐसे मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।