जबलपुर में दर्दनाक हादसा: तेज आंधी में क्रूज पलटा, 4 की मौत, कई लापता
By : hashtagu, Last Updated : April 30, 2026 | 9:29 pm
जबलपुर (मध्य प्रदेश)- जबलपुर (Jabalpur) जिले की बरगी नदी (Bargi River) में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब 35 से 40 यात्रियों (passengers) को लेकर चल रही क्रूज बोट (cruise boat) अचानक आए तेज तूफान (storm) की चपेट में आकर पलट (overturn) गई। इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत (death) हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता (missing) बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त नाव में करीब 35 से 40 लोग सवार थे। अचानक मौसम बिगड़ने और तेज आंधी आने के कारण बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सिटी एसपी अंजुल मिश्रा के अनुसार, अब तक 18 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू (rescue) कर लिया गया है, जबकि 15 से 18 लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
नदी से चार शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम पूरी ताकत से अभियान चला रही है। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद भी ली है ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों का पता लगाया जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के बावजूद बोट का संचालन होना हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Jabalpur, Madhya Pradesh: On the cruise boat capsized accident, SP Sampat Upadhyay says, “At Bargi Dam, where a cruise operated by the Madhya Pradesh Tourism Department runs, a sudden storm hit in the evening. The cruise got caught in it and overturned. Rescue teams were… pic.twitter.com/efV9qrtdym
— IANS (@ians_india) April 30, 2026




