छत्तीसगढ़ : चुनावी जीत का ‘मंत्र’ दे गए JP नड्डा! कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) आए हुए हैं

  • Written By:
  • Updated On - October 29, 2023 / 06:24 PM IST

  • नड्डा बोले, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़वासियों का भरोसा तोड़ा है हम जोड़ने वाले!
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे छत्तीसगढ़ डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड में सुनी मन की बात
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी.नड्डा ने की बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरुवात

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (BJP National President Jagat Prakash Nadda) दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) आए हुए हैं नड्डा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जांबवाल सहित आज सुबह जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे जहां कार्यालय पर उपस्थित लोकसभा सांसद सुनील सोनी रायपुर शहर जिला की चारो विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल , राजेश मूणत , मोतीलाल साहू ,पुरंदर मिश्रा और जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने उनका भाजपा अंकित वाला पटका और पुष्पमाला पहना कर अभिनंदन किया एकात्म परिसर के सभागार में चारो प्रत्याशियों द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशालकाय गजमाला से स्वागत किया गया उन्होंने कार्यालय में चारो विधानसभा के कोर कमिटी की बैठक को संबोधित किया और उन्हें विजय श्री मंत्र दिया कोर कमिटी की बैठक से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड के बूथ क्रमांक 223 में पहुंचे जहां उन्होंने आकाशवाणी माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। त्यौहार पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में देश भर के विभिन्न सामाजिक सरोकारों और योगदानों की चर्चा के साथ ही लोकल फॉर वोकल पर जोर दिया उन्होंने कहा की हम सभी जितना अधिक घरेलू उत्पादों का उपयोग आगामी दीपावली पर्व पर करेंगे उतना ही अधिक लघु उद्योगों और घरेलू उत्पादों के व्यापार में बढ़ोत्तरी आयेगी जिससे हमारे देश का हर वर्ग प्रभावित होता है ।

नड्डा ने मंडल अध्यक्ष को भाजपा का ध्वज हस्तांतरित कर किया बूथ विजय संकल्प का आगाज

मन की बात कार्यक्रम के समापन के पश्चात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल की उपस्थिति में भाजपा माना मंडल के अध्यक्ष रवींद्र ठाकुर और बूथ क्रमांक 223 के बूथ अध्यक्ष को भाजपा के कमल निशान वाला ध्वज हस्तांतरित कर बूथ विजय संकल्प अभियान का आगाज किया उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और किसी भी राजनीतिक क्षेत्र में सबसे मजबूत और अहम स्थान बूथ होता है यदि आप सभी बूथ के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने अपने बूथ पर भाजपा का परचम लहरा दिया वहां लीड हासिल कर ली तो हमे चुनाव में जीत से कोई बाधा नहीं रोक सकती।

यह भी पढ़ें : चुनावी दंगल : जेपी नड्डा की हुंकार! कहा-कांग्रेस के ‘चरित्र’ ने भ्रष्टाचार का खोला चिट्ठा