छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़ों की शादी, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सामूहिक विवाह
By : hashtagu, Last Updated : March 16, 2026 | 11:17 pm
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) के तहत आयोजित सामूहिक विवाह (Samuhik Vivah – Mass Marriage) कार्यक्रम ने नया इतिहास बना दिया है। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Golden Book of World Records) में दर्ज किया गया है। एक ही दिन में प्रदेशभर के कुल 6,412 जोड़ों ने विवाह के फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की, जिससे यह कार्यक्रम देश के सबसे बड़े सामूहिक विवाह आयोजनों में शामिल हो गया।
10 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहे और उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में 1,316 जोड़ों का विवाह रायपुर में प्रत्यक्ष रूप से कराया गया, जबकि अन्य जोड़े प्रदेश के अलग-अलग जिलों से वर्चुअल माध्यम के जरिए इस आयोजन से जुड़े।
समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक और गौरव का क्षण,
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6000 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना हम सभी के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का विषय है।यह उपलब्धि संवेदनशील शासन,… pic.twitter.com/339y6L2yOT
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 16, 2026
इस सामूहिक विवाह में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध सहित विभिन्न समुदायों के जोड़ों ने अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। पहले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह बड़ी चिंता का विषय होता था, लेकिन इस योजना के माध्यम से हजारों परिवारों को सम्मानजनक तरीके से विवाह कराने में मदद मिल रही है।
योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित दंपति को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। सरकार का कहना है कि यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहयोग देती है, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक भागीदारी को भी मजबूत बनाती है।
राज्य सरकार का मानना है कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को सामाजिक कल्याण और सामुदायिक एकता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाली है और भविष्य में भी इस तरह के बड़े सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।
समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए एक और गौरव का क्षण,
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को आयोजित 6000 से अधिक जोड़ों के सामूहिक विवाह का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होना हम सभी के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का विषय है।यह उपलब्धि संवेदनशील शासन,… pic.twitter.com/339y6L2yOT
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 16, 2026




