छत्तीसगढ़ में पीएम आवास शहरी 2.0 को बड़ी मंजूरी, 11,477 नए घर बनेंगे; हितग्राहियों को मिलेंगे 2.82 लाख रुपए

By : hashtagu, Last Updated : July 15, 2026 | 2:57 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में पक्का मकान (Permanent House) बनाने का सपना देख रहे हजारों परिवारों के लिए राहत (Relief) भरी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) शहरी 2.0 (Urban 2.0) के तहत राज्य में 11,477 नए आवासों के निर्माण को मंजूरी (Approval) मिल गई है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को घर निर्माण के लिए कुल 2,82,850 रुपए की वित्तीय सहायता (Financial Assistance) दी जाएगी।

सरकार की ओर से यह राशि निर्माण कार्य की प्रगति के अनुसार चार चरणों में जारी की जाएगी। योजना के तहत नींव (फाउंडेशन) तैयार होने पर 1 लाख रुपए, लिंटल स्तर तक निर्माण पूरा होने पर 50 हजार रुपए, छत डालने के बाद 50 हजार रुपए और निर्माण कार्य पूर्ण होने पर शेष 50 हजार रुपए हितग्राहियों के खाते में भेजे जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य यह है कि सहायता राशि चरणबद्ध तरीके से मिलने से निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मंजूरी से राज्य के 11,477 परिवारों को अपने घर का सपना साकार करने में मदद मिलेगी।