विष्णुदेव साय सरकार का किसानों पर फोकस, नकली खाद पर सख्ती से बढ़ा भरोसा
By : hashtagu, Last Updated : July 21, 2026 | 7:02 pm
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नकली और अमानक उर्वरकों (Fake and Substandard Fertilizers) के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। किसानों को गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित उर्वरक (Certified Fertilizers) उपलब्ध कराने के लिए राज्यभर में व्यापक निगरानी अभियान (Monitoring Drive) चलाया जा रहा है।
राज्य सरकार के निर्देश पर कृषि विभाग नियमित रूप से उर्वरक विक्रेताओं और वितरण केंद्रों का निरीक्षण कर रहा है। सख्त निगरानी के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि किसानों को किसी भी तरह की नकली या अमानक खाद का सामना न करना पड़े।
किसान हितों की रक्षा सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी दिशा में किसानों को नकली और अमानक उर्वरकों से सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसके तहत राज्यभर में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
नियमित निरीक्षण, सख्त निगरानी और दोषियों पर कठोर… pic.twitter.com/BRN6uqlqQF
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) July 21, 2026
साय सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले उर्वरक उपलब्ध कराना और खेती की उत्पादकता बढ़ाना है। सरकार की सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के चलते अब किसानों तक प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण उर्वरक पहुंचना सुनिश्चित हो रहा है।
सरकार के इस अभियान से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है। गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों के उपयोग से खेती की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ लगातार आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का मानना है कि किसानों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित कृषि संसाधन उपलब्ध कराना सुशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।



