Chhattisgarh Politics : मछली पर ‘भ्रष्टाचारी दानव’ प्रकट! BJP का ‘कांग्रेस’ पर सियासी अटैक… केदार के ‘तरकश’ से निकले तीर

By : hashtagu, Last Updated : May 30, 2024 | 6:34 pm

  • बिहार में लालू के चारा घोटाले को कांग्रेस सरकार ने पीछे छोड़ा,मछली पालन में भी घोटाला कर डाला:केदार कश्यप

  • शराब, कोयला, राशन ,गोबर , डीएमएफ के बाद अब कांग्रेस का मछली पालन घोटाला सामने आया: केदार कश्यप

  • कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के संसाधनों में बड़ी लूट की हर वर्ग का हक मारा: केदार कश्यप

  • भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों का बुरा हाल होगा:केदार कश्यप

  • रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप (Forest Minister Kedar Kashyap) ने प्रदेश में कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार के मछली पालन (Bhupesh Sarkar’s Fish Farming) के नाम पर एक नए घोटाले के ताजातरीन खुलासे के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा है कि आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने वाले नक्सल बजट से मत्स्य विभाग में बड़ा खेल पिछली भूपेश सरकार ने करके मछली पालन के केज बनाने में घोटाला तो किया ही, उस योजना की सब्सिडी किसान की जगह फर्म को दे दी!। श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में गोबर के नाम पर शर्मनाक घोटाला करने वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने मछली पालन के केज तक में भी घोटाला करके अपने भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र का एक और काला अध्याय अपने शासनकाल में रचा है।

    Kedar Kashyap

    प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लिए आए बजट को मछली पालन के केज बनाने की सब्सिडी में खर्च कर दिया गया। यही नहीं, सब्सिडी किसानों के खाते के बजाय सीधे फर्म को भेजने का कारनामा करने वाला अधिकारी आज मछली पालन कर रहा है। श्री कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने यह कारनामा उस फंड में कर दिया है, जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र में विकास और रोजगार के लिए भेजा गया था।

    • कांग्रेस शासनकाल में किसानों के उत्थान के नाम पर आई रकम से अफसर और कर्मचारियों ने अपना उत्थान कर लिया। राजनांदगांव में पिंजड़े में मछली पालन (केज कल्चर) के नाम पर करीब 5 करोड़ का घोटाला सामने आने को बेहद गंभीर बताते हुए श्री कश्यप ने कहा कि सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हितग्राहियों को पता ही नहीं है कि उनके नाम से मछली पालन किया जा रहा है। मछली पालन भी ऐसा कि न तो मछली का पता और न ही तालाब में लगे केज का। केज कल्वर के नाम से अनुदान की रकम में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।

    प्रदेश के वन मंत्री कश्यप ने कहा कि अजा-जजा समाज के लोगों का हक कांग्रेस ने मारा और इसका जीता-जागता उदाहरण यह मामला है। ऐसे कई मामले हैं जो चीख-चीखकर यह बता रहे हैं कि कांग्रेस सरकार की नुमाइंदगी में चहुँओर किस तरह लूट मची थी! छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कि भ्रष्टाचारी सरकार ने कोयला घोटाला, शराब घोटाला ,गोबर घोटाला ,डीएफ घोटाला, राशन घोटाला और ऐसे कई घोटाले करने के बाद मछली पालन के नाम पर भी घोटाला किया, कांग्रेस पार्टी ने यह ठान लिया था कि छत्तीसगढ़ के लोगों की पाई पाई को लूट लेंगे भाजपा की सरकार में सभी लुटेरों का बराबर हिसाब होगा।

    यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार में ‘नक्सल क्षेत्रों’ में रुक गए थे ‘सड़कों’ के निर्माण कार्य! विजय शर्मा ने कहा-महज 4 माह में हुए पूरे

    यह भी पढ़ें : CG-भाजपा का कार्टून वार! कहा-‘कांग्रेस’ में होता था ‘महिलाओं’ का अपमान…

    यह भी पढ़ें : शराब घोटाला : 4 आरोपियों को नहीं मिली राहत! भेजे गए 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर

    यह भी पढ़ें : COTPA एक्ट पर चला जागरुकता चले अभियान पर आधारित शार्ट फिल्म! SP शाशि मोहन नायक की भूमिका में

    यह भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव 2024 : 206 कार्यक्रम, 80 साक्षात्कार, ऐसा रहा पीएम मोदी का मैराथन चुनावी अभियान

    यह भी पढ़ें :लोकसभा चुनाव : पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए टीएमसी, बसपा, बीजद और कांग्रेस से सीटें छीनने की तैयारी में भाजपा