ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पश्चिम एशिया में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सरकार अलर्ट, कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारी नियुक्त

राज्य सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में काम या अन्य कारणों से रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए यह कदम उठाया गया है।

  • Written By:
  • Publish Date - March 10, 2026 / 08:48 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़: ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष (Iran Israel War) के बीच पश्चिम एशिया (West Asia Crisis) में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मदद के लिए राज्य सरकार (Chhattisgarh Government) सक्रिय हो गई है। विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों (Stranded Indian Citizens) को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन (Chhattisgarh Bhavan Delhi) में एक कंट्रोल रूम (Control Room) स्थापित किया गया है और एक नोडल अधिकारी (Nodal Officer) की भी नियुक्ति की गई है।

राज्य सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में काम या अन्य कारणों से रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगों की सुरक्षा और मदद के लिए यह कदम उठाया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से वहां मौजूद नागरिकों और उनके परिजनों को आवश्यक जानकारी, समन्वय और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकार के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में फंसे लोगों या उनके परिवार के सदस्य दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन (Helpline) भी जारी की गई है, ताकि संकट की स्थिति में तुरंत जानकारी लेकर राहत और बचाव से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जा सके।

अधिकारियों का कहना है कि विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर वहां मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने सहित अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जा सके।

Letter