छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: एक दूल्हा, दो दुल्हन, दोनों के साथ मंडप में लिए फेरे

By : hashtagu, Last Updated : March 28, 2026 | 10:34 am

कोंडागांव:  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव (Kondagaon) जिले के फरसगांव ब्लॉक में एक अनोखी शादी (Unique Marriage) हुई, जिसमें एक ही दूल्हा (Groom) ने दो दुल्हनों (Two Brides) के साथ फेरे (Wedding Rituals) लिए और दोनों को अपनी पत्नी स्वीकार किया। यह शादी 24 मार्च को बैलगांव में पूरी परंपरा और रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। शादी की सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति (Consent) से यह रिश्ता तय हुआ और परिवार व समाज ने भी इसे स्वीकार किया।

शादी से पहले छपे कार्ड में दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए थे, जो इलाके में चर्चा का विषय बना। हल्दी, बारात और भोज समेत सभी रस्में धूमधाम से निभाई गईं। शादी के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे (DJ) की धुन पर जमकर डांस किया, वहीं बारातियों ने भी इस अनोखे विवाह का खूब जश्न मनाया। दूल्हे के दोस्तों और ग्रामीणों ने भी डांस कर इस विवाह को किसी फिल्मी दृश्य जैसा बना दिया।

कौन हैं नवदंपति?
शादी के कार्ड के अनुसार, बैलगांव निवासी गजेंद्र यादव के बेटे हितेश की शादी हुई। उन्होंने शंकरपुर के बुद्धुराम नाग की बेटी फूलबती (पहली दुल्हन) और बनियागांव के भावसिंह देहारी की बेटी यामिनी (दूसरी दुल्हन) से शादी की। दोनों दुल्हनों के पिता पहले ही निधन हो चुके हैं। यह शादी पूरी विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।