Chhattisgarh : विष्णुदेव अपने डिप्टी CM के साथ आज रात दिल्ली में! समझें इसके सियासी मायने

By : hashtagu, Last Updated : July 17, 2024 | 3:09 pm

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) मंत्रिमंडल के तीन बड़े चेहरों के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान (Flight to delhi) भरेंगे। सीएम के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी आज ही दिल्ली जाएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा रात की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।

  • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली शेड्यूल से ही छत्तीसगढ़ में रजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री का 21 दिन के भीतर दूसरा दिल्ली दौरा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्री पद पर नियुक्ति व निगम मंडलों में नियुक्ति के मामले में नई दिल्ली में चर्चा होने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात में ही मुख्यमंत्री साय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि राज्य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे की वजह से खाली हुआ है।

मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार 18 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित रखा गया है। मुख्यमंत्री के नई दिल्ली दौरे की वजह से बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम अगले हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : बीएड डिग्री धारकों को नहीं मिली राहत! पढ़ें, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा