छत्तीसगढ़ को लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक कदम
By : hashtagu, Last Updated : July 7, 2025 | 3:00 pm
Logistic Hub: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य को एक प्रमुख लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य सरकार ने “छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025” को स्वीकृति प्रदान की है।




