CM भूपेश ने अपनी धर्म पत्नी की व्यंजन बनाते फोटो ट्वीट किया

अपने देशी अंदाज के लिए मशहूर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। जब भी जन कार्यों से फुर्सत पाते हैं, तो कभी कभार कुछ पल परिवार के साथ भी बिताते हैं।

  • Written By:
  • Publish Date - November 28, 2022 / 08:12 PM IST

रायपुर। अपने देशी अंदाज के लिए मशहूर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। जब भी जन कार्यों से फुर्सत पाते हैं, तो कभी कभार कुछ पल परिवार के साथ भी बिताते हैं। किचन में अपनी धर्म पत्नी के हाथों से बनाए व्यंजन का भी स्वाद भी लेते हैं। आज ऐसी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें उनकी धर्म पत्नी लाई छांट रहीं है। लिखा की, घर मा लाइ बरी बनाए के तइयारी चलत हे। यानी घर में लाई बड़ी बनाने की तैयारी चल रही है। इसके इस तस्वीर पर प्रशंसक कमेंट्स भी कर रहे हैं।

CM ने पूछा, आपके घर में भी ऐसा ही कुछ बन रहा होगा

मुख्यमंत्री ने अपने घर की जानकारी देते हुए दूसरों से भी उनकी तैयारी पूछ ली है। उन्होंने लिखा आपके घर में भी कोंहड़ा बड़ी, रखिया बड़ी और अदौरी बड़ी बन रही होगी। उसके साथ बिजौरी भी बन रहा होगा। लाई बड़ी छत्तीसगढ़ की बहुत लोकप्रिय स्नैक्स है। इसे धान को रेत में भूनकर बनाई गई लाई से बनाया जाता है। इसकी रेसिपी भी काफी आसान है। लाई को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर नर्म किया जाता है। इसके बाद उसमें तिल, अदरक, मिर्च, लहसून और कभी-कभी दरदरी पिसी लाल मिर्च का पेस्ट और स्वाद के अनुसार नमक मिलाकर बड़ी बना दी जाती है।