CM केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचे रायपुर! महारैली को करेंगे संबोधित

By : madhukar dubey, Last Updated : July 2, 2023 | 2:57 pm

रायपुर। आम आदमी पार्टी की बिलासपुर (Bilaspur of Aam Aadmi Party) में आयोजित महारैली को संबोधित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। इसके बाद ये दोनों मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित महारैली को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए।

बता दें, विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप के बड़े नेताओं के दौरे लगातार छत्तीसगढ़ में हो रहे है। इसके पूर्व भी अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके है। बिलासपुर महारैली में हर विधानसभा से कार्यकर्ता भी आएंगे। जहां अरविंद केजरीवाल उनको दिल्ली सरकार के कामकाज को बताएंगे। साथ ही यहां भी छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तर्ज पर सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में भी सुविधाओं को देने के दावे और वादे अाप पार्टी करती दिख रही है। महारैल में करीब हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : दलाई लामा आएंगे छत्तीसगढ़! भूपेश ने भेजा न्योता