सीएम विष्णु देव साय का गुजरात दौरा: भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट में साझा विकास और सुशासन पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने गुजरात की विकास यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती वर्ष में इस साझा विज़न के साथ नए आयाम गढ़ रहा है।

  • Written By:
  • Publish Date - November 10, 2025 / 03:56 PM IST

गांधीनगर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गांधीनगर, गुजरात (Gujarat) में अपने दौरे के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल से सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प और सुशासन के साझा विज़न पर विस्तृत चर्चा की।

सीएम साय ने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और सहयोग की भावना ही देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की सबसे बड़ी ताकत है। दोनों राज्यों ने पर्यटन, संस्कृति, उद्योग और प्रशासनिक नवाचार के क्षेत्रों में और अधिक साझेदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री ने गुजरात की विकास यात्रा को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती वर्ष में इस साझा विज़न के साथ नए आयाम गढ़ रहा है।