छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीआरएम के साथ की अमृत भारत स्टेशन योजना पर चर्चा

By : hashtagu, Last Updated : July 16, 2026 | 12:04 pm

रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि रेल केवल आवागमन (Transport) का माध्यम नहीं, बल्कि विकास (Development), व्यापार (Trade) और जनसुविधाओं (Public Facilities) की जीवनरेखा है। गुरुवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम)  दयानन्द ने मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट की। इस दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन और उनके नए स्वरूप को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और आधुनिक अधोसंरचना विकसित करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आधुनिक रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ प्रदेश के विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिल रही है।