सीएम विष्णुदेव साय ने किया रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

By : dineshakula, Last Updated : August 3, 2025 | 11:17 pm

रायपुर। सावन मास के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) सियों की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मारूति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक हजारों शिवभक्त कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जलाभिषेक के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और लोक-आस्था का प्रतीक बताया।

सीएम साय ने कहा, “सावन मास में कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण की अनूठी मिसाल है। श्रद्धालु कई किलोमीटर की पदयात्रा कर भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं, जो उनकी गहन आस्था को दर्शाता है।”

हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर का धार्मिक महत्व

मुख्यमंत्री ने रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक हेतु एकत्र होते हैं। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, श्रद्धा और संस्कृति का अद्वितीय संगम है। कांवड़ यात्रा जैसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को सहेजते हैं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश भी देते हैं।”

कार्यक्रम में कई गणमान्य रहे उपस्थित

इस भव्य आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह और रायपुर की महापौर मीनल चौबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।