CM विष्णुदेव और डिप्टी CM विजय शर्मा के अमित शाह पहुंचे नवागांव! जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

  • Written By:
  • Updated On - August 24, 2024 / 02:08 PM IST

रायपुर, 24 अगस्त 2024/केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) नवागांव हेलीपेड पहुंचने (Reach Navagaon Helipad) पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा भी उनके साथ नवागांव पहुंचे।

केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का हैलीपेड में सांसद रायपुर लोकसभा  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू और  रोहित साहू, पूर्व सांसद महासमुंद  चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नवागांव सरपंच भागवत साहू और संभाग आयुक्त महादेव कांवरे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण ने स्वागत किया। हेलीपेड में स्वागत के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवागांव से महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्म स्थली चम्पारण के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें : भारत का पहला हाइब्रिड रियूजेबल रॉकेट रूमी-1 लांच