एयरपोर्ट पर अमित शाह का CM विष्णुदेव और डिप्टी CM ने किया स्वागत
By : hashtagu, Last Updated : February 22, 2024 | 3:06 pm

रायपुर। आज जांजगीर (Janjgir) में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) रायपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर सबसे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह जांजगीर आमसभा के लिए रवाना हो गए।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज! बृजमोहन के निर्देश पर अमल शुरू