बच्चों के मन को भाए CM के सवाल! ‘विष्णुदेव-रमन’ ने काटे केक तो खिलखिला उठे

By : hashtagu, Last Updated : January 9, 2024 | 5:57 pm

बच्चों के हाथों में केक देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है, बच्चों का जवाब सुनकर उन्होंने खुद काटा केक

  • जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद बने बच्चे और रेडी टू ईट से बने केक को काटा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में पहुंचे थे। जहां उनकी नजर महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पड़ी। यहां पर कुछ बच्चे हाथों में केक (Child holding cake) लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है , तो बच्चों ने जो जवाब दिया उससे मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए की उन्होंने खुद ही बच्चों के लिए अपने हाथों से केक काटा और उन्हें खिलाया भी।

दरअसल सूरजपुर जिले के तीन बच्चे आकाश, रिहान और रिशांक की गिनती कुपोषित बच्चों में थी और उनकी हालत बेहद खराब थी। ऐसे में महिला बाल विकास द्वारा संचालित योजना का लाभ देते हुए इन बच्चों को सुपोषित आहार देना शुरू किया गया। आंगनबाड़ी से बच्चों को रेडी टू ईट और गर्म पोषण युक्त भोजन मिला जिससे ये तीनों कुपोषण को मात दे सके और खुद को एक नया जीवन देते हुए सुपोषित हुए।

Kek Cm Raman00000000222222

तीनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि उन्हें शासन की योजनाओं से नया जीवन मिला है और इसके लिए वो रेडी टू ईट का बना केक लेकर आए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने इन बच्चों को खूब आशीर्वाद दिया और मुख्यमंत्री ने खुद केक काटते हुए अपने हाथों से बच्चों को खिलाया।

यह भी पढ़ें : तरक्की की ‘ऊंची’ उड़ान भरेगा जमदेई! CM विष्णु देव ने दी 30 विकास ‘कार्यों’ की सौगात

यह भी पढ़ें : नए एआई सिस्टम से कोविड-19 संक्रमण का 98 प्रतिशत से अधिक सटीकता से पता लगाना संभव