कांग्रेस और राहुल के ‘पूर्वजों’ ने अनेक बार ‘संविधान’ पर किया है हमला !-अरुण साव ने कहा-अब वे ‘फैला’ रहे दुष्प्रचार

राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दुनिया में

  • Written By:
  • Updated On - September 9, 2024 / 02:14 PM IST

  • भारत की तरक्की से और दुनिया में मान-सम्मान बढ़ने पर कांग्रेस को गांधी परिवार को हजम नहीं होता है-साव
  • कांग्रेस और राहुल के पूर्वजों ने अनेक बार संविधान पर हमला किया है-अरुण साव
  • कांग्रेस का भारत में संविधान पर हमला करने का इतिहास रहा है-साव

रायपुर। राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दुनिया में भारत के मान-सम्मान को दुनिया में खराब करने में लगे हैं। कहा-लोकसभा चुनाव के दौरान भी जनता ने देखा है कि किस तरह से उन्होंने संविधान और आरक्षण खतरे में है, जैसे चीजों के बारे में उन्होंने जमकर दुष्प्रचार किए। लेकिन अब लोगों को समझ में आ गया है कि राहुल गांधी सिर्फ और सिर्फ प्रोपोगंडा फैलाने और दुष्प्रचार करने में माहिर है।

अरुण साव ने कहा कि राहुल गांधी देश की तरक्की और देश का मान-सम्मान व गौरव कांग्रेस पार्टी अौर गांधी परिवार को यह हजम नहीं होता है। जब भी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ता है और देश का विकास होता है तो कांग्रेस के नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है। कहा कि आज भी कांग्रेस के नेता वहीं कर रहे हैं और छत्तीगढ़ की जनता भी कांग्रेस की चाल चरित्र को बखूबी जान गई है।

  • अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस का भारत में संविधान पर हमला करने का किसका इतिहास रहा है, ये देश की जनता बखूबी जानती है। अनगिनत बार कांग्रेस पार्टी की सरकारों और राहुल गांधी के पूर्वजों ने अनेक बार संविधान पर हमला किया है, यह उन्हें याद रहना चाहिए। साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के संविधान को सर्वोच्च स्थान मिला है और संविधान के अनुरूप ही हमारा देश आगे बढ़ रहा है।

 

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अब तक 993.7 मि.मी. औसत वर्षा ! हो रही झमाझम…

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी ने पैरालंपिक में भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बताया ‘विशेष और ऐतिहासिक’