छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने फिर फूलो देवी नेताम पर जताया भरोसा
By : hashtagu, Last Updated : March 4, 2026 | 9:17 pm
By : hashtagu, Last Updated : March 4, 2026 | 9:17 pm
रायपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने राज्यसभा के लिए फूलो देवी नेताम (Phulo Devi Netam) को उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम के ऐलान के साथ ही प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए जिन दो सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें फूलो देवी नेताम का नाम भी शामिल है। हालांकि उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, लेकिन उनकी सक्रिय राजनीतिक भूमिका और संगठन में मजबूत पकड़ को देखते हुए कांग्रेस ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, फूलो देवी नेताम आदिवासी समाज की मजबूत आवाज मानी जाती हैं और उन्होंने उच्च सदन में प्रदेश के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता का फायदा पार्टी को आगे भी मिलेगा।
राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस ने समय रहते उम्मीदवार घोषित कर यह संकेत दिया है कि वह चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। अब नजर इस बात पर है कि चुनावी प्रक्रिया में आगे क्या समीकरण बनते हैं।