रमन के मुसवा बयान पर भड़की कांग्रेस, देंखे विरोध-प्रदर्शन और जनता का गुस्सा

पूर्व सीएम रमन के भूपेश बघेल पर चूहा-बिल्ली-बघवा जैसी टिप्पणी पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश कमेटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर विरोध के विडियो भी पोस्ट किए।

  • Written By:
  • Updated On - November 19, 2022 / 10:55 PM IST

पूर्व सीएम रमन के बयान पर कांग्रेस समर्थकों ने कहा जनता से मांगें माफी

छत्तीसगढ़। पूर्व सीएम रमन के भूपेश बघेल पर चूहा-बिल्ली-बघवा जैसी टिप्पणी पर आज पूरे छत्तीसगढ़ में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश कमेटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर विरोध के विडियो भी पोस्ट किए। जिसमें गांव के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई अशोभनीय कथन का सभी विरोध करते दिख रहे हैं। इसके अलावा सभी जिलों में कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम रमन सिंह का जगह-जगह पुतला भी फूंका। वैसे डॉक्टर रमन सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा था कि ये रमन सिंह की सामंती सोच है कि वे एक छत्तीसगढि़या किसान को मुख्यमंत्री के रूप में बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। तभी वे चूहा, बिल्ली, बघवा, कुत्ता जैसे शब्द से विभूषित कर रहे हैं। वैसे जनता के 15 साल के कारनामों को जानती है। इन्हें अगर भ्रष्टाचार का पितामह कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

बात छत्तीसगढ़ के किसान बोले, हम शांत नहीं बैठेंगे

कांग्रेस ने कहा कि पूर्व सीएम रमन सिंह के बयान से किसानों को ठेस पहुंची है। जिसे छत्तीसगढ़ के किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने रमन सिंह से कहा कि आप छत्तीसगढ़ के किसानों को चूहा, कुत्ता और बिल्ली कहेंगे तो क्या छत्तीसगढ़ के किसान, जनता शांत बैठेगी?। यह बात छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की है, इसीलिए प्रदेश में जगह जगह-जनता में नाराज़गी है, रमन सिंह तत्काल माफ़ी माँगें, लोग ग़ुस्से में हैं।