‘भारत जोड़ो’ के बाद अब ‘हाथ जोड़ो’ यात्रा पर कांग्रेस

By : hashtagu, Last Updated : December 11, 2022 | 12:44 pm

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo yatra) की अपार सफलता के चलते अब छत्तीसगढ़ (Congress) में भी कांग्रेस ने उसकी तर्ज पर 16 जनवरी से हाथ जोड़ो यात्रा (Haath Jodo Yatra) का आगाज करने जा रही है। इसके पूरी रणनीति कांग्रेस बनाने में जुटी है। जाहिर है कि मिशन 2023 को कामयाब बनाने के लिए पार्टी ने बड़ा कदम उठाने जा रही है। कांग्रेस का मानना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा ने 94 दिन पूरा कर लिया है। अब भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी।
प्रदेश में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जाएगी जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा से शुरू होकर बूथों तक जाएगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा और समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताई पूरे कार्यक्रम की जानकारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से देश के आम आदमी की समस्याओं को आवाज दे रहे है। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, सामाजिक वैमनस्यता के खिलाफ देश की जनता में जनजागरण पैदा कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से लेकर राजस्थान तक भारत के जनमन में रच बस गई है। सारा भारत अपनी तकलीफों के निदान को लेकर एकजुट हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगो मे उम्मीद की नई किरण जगा रही।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले बीजेपी सबको तोड़ रही है

मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि बीते आठ साल से अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति पर भाजपा काम कर रही है। जात से जात और धर्म से धर्म को लड़ाने का बार-बार षड़यंत्र किया जा रहा है देश की गंगा जमुनी तहजीब को खंडित किया जा रहा है। असहमति के अधिकार का हनन किया गया।