हार-जीत के दावों का लेखा-जोखा कांग्रेस ने ट्विटर पर पोस्ट डाला, फिर रमन पर किया VIDEO क्लिप वार

By : madhukar dubey, Last Updated : November 18, 2022 | 7:03 pm

कांग्रेस ने रमन को भ्रष्टाचार के पितामह बताया, कहा हर उपचुनाव में जीत का दावा किया मगर हारे, 5वीं बार भी लेंगे हार की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़। जब चुनावी मौसम हो तो ऐसे में पार्टियों का एक-दूसरे पर वार करना लाजमी है। इधर, कांग्रेस ने अब तक हुए उपचुनावों में मिली जीत को आधार बनाकर इस बार भी भानुप्रतापपुर में जीत हासिल करने का शत-प्रतिशत दावा किया। लेकिन इसके लिए कोई मंच नहीं, बल्कि ट्वीटर को प्लेटफार्म के रूप में चुना है। जहां कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर कई विडियो जारी किए। इसमें रमन सिंह जीत का दावा करते हैं। इसके बाद एक और विडियो जारी कर दिया गया है कैसे वे कांग्रेस को जीत पर बधाई भी देते दिख रहे हैं। जिसे छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। कांग्रेस की ओर से लिखा गया है- उठो- बयान दो- चुनाव हारो- बधाई दो- सो जाओ- इसे दोहराओ, भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह” की पिछले ४ साल से यही स्थिति है, क्योंकि प्रदेश की जनता ने लुटेरों को पहले विधानसभा चुनाव, फिर निकाय चुनाव, फिर हर उपचुनाव में सबक सिखाया है। डॉक्टर रमन सिंह और छत्तीसगढ़ भाजपा फिर से हार को तैयार!

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बोले, रमन सिंह 5वीं बार लेंगे हार की जिम्मेदारी

कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि 4 साल में 5 उपचुनाव जीतने का रिकॉर्ड पार्टी बनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भानुप्रतापपुर उपचुनाव के परिणाम के बाद पांचवी बार उपचुनाव में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेंगे। बीते 4 साल में प्रदेश में विधानसभा के चार उपचुनाव हुए चित्रकोट दंतेवाड़ा, मरवाही और खैरागढ़ एवं नगर निगम नगर पालिका,नगर पंचायत और जिला पंचायत की चुनाव भाजपा को मुंह की खानी पड़ी थी।

तंज कसते हुए कहा कि रमन सिंह अब ट्विटर वाले नेता हैं

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अब ट्विटर के नेता बन गये है आम जनता किसान मजदूर महिलाओं से उनका कोई सरोकार नहीं रहा है। सुबह सोकर उठते हैं और बयान जारी करते हैं फिर सो जाते हैं ट्विटर में झूठ फरेब की राजनीति करते है और उसी झूठ फरेब में खुद भी फंस जाते हैं। झूठ बोलने में रमन सिंह जी को महारत हासिल है।